- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- दरासी गांव के पास मंगलवार की शाम को...
दरासी गांव के पास मंगलवार की शाम को कुएं में तेंदुए का मिला शव

By - Bhaskar Hindi |30 Nov 2022 9:00 AM IST
सिवनी दरासी गांव के पास मंगलवार की शाम को कुएं में तेंदुए का मिला शव
डिजिटल डेस्क,सिवनी। दक्षिण सामान्य वन मंडल के दरासी गांव के पास मंगलवार की शाम को कुएं में तेंदुए का शव मिला है। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए। शाम तक तेंदुए के लाश बाहर निकालने के प्रयास जारी रहे। डीएफओ सुदेश माहीवाल ने बताया कि कुआं बिना मुंडेर का है और वहां पर झाडिय़ां भी हैं। संभवत: विचरण करते हुए तेंदुआ कुएं में जा गिरा। शव बाहर निकालने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ज्ञात हो कि हाल ही में एक तेंदुए की मौत कुएं में गिरने से हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। अधिकारियों के अनुसार जिले में कई कुएं बिना मुंडेर के होने के कारण वन्यजीवों की मौत हो जाती है।
Created On :   30 Nov 2022 2:28 PM IST
Next Story