- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट जारी, कई...
भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट जारी, कई नामों पर असंतोष, मचा रहा घमासान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने नगर निगम चुनाव के 79 वार्डो के लिए पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। सूची आते ही माहौल में दो तरह के रंग दिखाई दिए। कहीं खुशियों की लहर थी तो कहीं विरोध के स्वर भी मुखरित हुए। सूची में अग्रणी रहे कुछ दावेदारों ने तो अपने स्तर पर इसका विरोध भी जताया। एक-दो लोग खुलकर सामने क आ गए। इसको लेकर भाजपा कार्यालय में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। यही हालात कांग्रेस में भी बने। हालाँकि वरिष्ठजनों के हस्तक्षेप पर जैसे-तैसे मामला शांत हो गया। वहीं राजनीति के जानकारों का मानना है कि विरोध के स्वर कुछ वार्डो में परिणामों पर भी असर डाल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नामांकन जमा करने की आज अंतिम तारीख है। प्रत्याशी अब इस बात को लेकर परेशान है कि उनका फॉर्म जमा हो पाएगा या नहीं, हालाँकि सभी ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। इसको लेकर कलेक्ट्रेट में आज भारी भीड़ रहेगी। इसको लेकर व्यवस्थाएँ भी चौकस कर दी गई हैं।
भाजपा – डॉ.जामदार सीएम के साथ पहुँचकर भरेंगे नामांकन
भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी डॉ.जितेन्द्र जामदार के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 18 जून को दोपहर 12:30 बजे वन्दे मातरम् चौक में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद राकेश सिंह, श्रीमति सुमित्रा वाल्मीकि के साथ सभी जनप्रतिनिधियों एंव पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में डॉ.जामदार अपना नामांकन भरने रैली के रूप में कलेक्ट्रेट रवाना होंगे।
कांग्रेस- सांसद, विधायकों और सर्मथकों के साथ पहुंचेगे अन्नू
कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू वरिष्ठजनों, कार्यकओं, शुभचिंतको, सर्मथको एंव सहयोगियो के साथ 18 जून को सुबह 11 बजे राजीव गांधी चौक नौदराब्रिज से रैली के रूप में निकलेगे और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, सीपी मित्तल, विधायक तरूण भानोत, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संजय यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Created On :   18 Jun 2022 6:28 PM IST