एडिशनल एसपी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा वहां पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण जनपदीय राजमार्ग क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। एडिशनल एसपी राजेश भारती द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की चेकिंग करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि
कांवरियों के लिए आरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतयाः प्रतिबंध लगाया जाय। वाहनों को रोके जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किए जाने निर्देश दिये गए। समस्त जोनल व सेक्टर प्रभारियों तथा संबंधित सेक्टर के चेकिंग अधिकारियों को ड्यूटियों की पॉइंटवार चेकिंग करने के लिए निर्दशित किया गया।
Created On :   22 July 2022 5:47 PM IST