- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चार साल तक छात्रा का दैहिक शोषण...
चार साल तक छात्रा का दैहिक शोषण करने के आरोपी को भेजा जेल

By - Bhaskar Hindi |13 Dec 2022 9:52 AM IST
सतना चार साल तक छात्रा का दैहिक शोषण करने के आरोपी को भेजा जेल
डिजिटल डेस्क,सतना। चार साल तक छात्रा का दैहिक शोषण करने के आरोपी धीरज उर्फ छोटू पुत्र रामहेत कुशवाहा 24 वर्ष, निवासी बारापत्थर-नयागांव, को नागौद पुलिस ने सोमवार की दोपहर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उपजेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि आरोपी ने वर्ष 2018 से 1 दिसंबर 2022 के बीच 20 वर्षीय छात्रा के साथ कई बार दैहिक शोषण किया और जब उसने रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात कही तो छोड़कर भाग गया। तब पीडि़ता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी युवक को पकड़ लिया गया।
Created On :   13 Dec 2022 3:22 PM IST
Next Story