मकान में निकले 39 संपोले, सर्पमित्र ने छोड़ा सुरक्षित जगह

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. आम आदमी को यह सुनकर आश्चर्य होगा कि 39 सपोले (सांप के पिल्ले) एक ही घर में कैसे? लेकिन यह घटना गोंदिया शहर के शास्त्री वार्ड में सच साबित हुई। गोंदिया शहर के शास्त्री वार्ड निवासी राजेश शर्मा का मकान लगभग 20 वर्ष पुराना है। जिसके कारण लकड़े के दरवाजे के फ्रेम में दीमक लग जाने के कारण शर्मा ने उसे निकालने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें अंदर काले रंग के किसी जीव के होने का आभास हुआ। खुदाई करने पर सांप के सपोले दिखाई दिए। इस घटना की जानकारी सर्पमित्र को दी गई।
सर्पमित्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां से एक के पीछे एक ऐसे 39 सपोलों को बाहर निकाला। यह देखकर घर मालिक के साथ ही परिसर के नागरिकों को भी आश्चर्य हुआ। अंतत: सभी सपोलों को उनके प्राकृतिक अधिवास क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया।
Created On :   13 April 2023 7:52 PM IST