बिजली गिरने से मौत: ट्रैक्टर ट्रॉली में गिरी गाज, 3 की हुई मौत वहीं 4 झुलसे, खेत में पत्थर उठाने गए थे मजदूर

ट्रैक्टर ट्रॉली में गिरी गाज, 3 की हुई मौत वहीं 4 झुलसे, खेत में पत्थर उठाने गए थे मजदूर
  • ट्रैक्टर ट्रॉली में गिरी गाज
  • 3 की हुई मौत वहीं 4 झुलसे
  • बंडोल क्षेत्र की घटना

डिजिटल डेस्क, सिवनी। बंडोल थाना अंतर्गत बकोड़ी गांव में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे आसमानी बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि छपारा थाना के माल्हनवाड़ा गांव में भी 7 जून को गाज गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि २९ झुलस गए थे।

ये है घटना

बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि बकोड़ी निवासी देवी जंघेला अपने खेत में पड़े पत्थरों को उठाने के लिए मजदूरों को लाया था। शाम को बारिश होने पर सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे छिप गए थे, तभी आसमानी बिजली ट्रॉली में ही गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गर्ई जबकि चार महिलाएं झुलस गई।

एक ही गांव के लोग

मृतकों में बकोड़ी निवासी राजाराम पिता रामस्वरूप जंघेला (35), मंगल पिता क्रेदी जंघेला (36) और बसंत पिता भीकम जंघेला (45 शामिल हैं। जबकि पिंकी जंघेला,रीना जंघेला, प्रीति जंघेला और मौसम जंघेला झुलस गईं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

Created On :   12 Jun 2024 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story