- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दीपावली तक ऐसा ही रहेगा मौसम का...
जबलपुर: दीपावली तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।
शहर में मौसम का मिजाज दीपावली फेस्टिवल तक कुछ ऐसा ही रहेगा। दिन के वक्त बादलोें का प्रभाव रहेगा, तो रात को इन्हीं बादलों की वजह से तापमान में अपेक्षा के अनुसार गिरावट नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रभावी है। लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के इफेक्ट से सर्दियों में इस तरह का मौसम बनता रहता है। संभावना है कि अगले एक सप्ताह तक सर्दी में विशेष बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद हवा का रुख पूरी तरह से जब उत्तरी होगा उस दशा में ठंड का अहसास बढ़ेगा। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
महीने में 3 से 4 पश्चिमी विक्षोभ
पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला ऐसा तूफान है जो उत्तर भारत से गुजरते हुए इनके दायरे में आने वाले वायुमंडल की ऊँची तहों में भूमध्य सागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है इससे मौसम में बदलाव आता है। एक्सपर्ट के अनुसार एक माह में 3 से 4 तक पश्चिमी विक्षोभ पैदा होते हैं। इनके क्लियर होने पर सर्दी का प्रभाव बढ़ता है।
Created On :   9 Nov 2023 3:21 PM IST