- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- वंदे भारत ट्रेन फुल, अब यात्रियों...
जबलपुर: वंदे भारत ट्रेन फुल, अब यात्रियों को मिल रही वेटिंग की टिकट

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।
रेल मंडल की तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यात्री गाड़ी अब यात्रियों की पसंद बनती जा रही है। जिसके कारण यह ट्रेन इन दिनों फुल चल रही है और यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रही है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम राजेश शर्मा ने बताया कि रीवा से चलकर जबलपुर होकर रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन क्रमांक 20173 इन दिनों फुल चल रही है। इस गाड़ी में यात्रा करने के लिए लोगों को अपनी टिकटें आरक्षित करानी पड़ रही हैं। श्री शर्मा ने बताया कि रानी कमलापति से जबलपुर आने के लिए इस गाड़ी में अब 8 से 11 नवंबर तक निरंतर वेटिंग की टिकट एसी चेयरकार तथा एग्जीक्यूटिव चेयरकार में मिल रही है, क्योंकि इस ट्रेन की सभी टिकटें यात्रियों ने रिजर्व करा ली हैं। यह पहला मौका है जब वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी फुल होकर चलेगी।
Created On :   7 Nov 2023 6:12 PM IST