जबलपुर: कार्यशाला में विशेष पुलिस महानिदेशक ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियाँ

कार्यशाला में विशेष पुलिस महानिदेशक ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियाँ
  • अनजान लोगों के वीडियो कॉल उठाने से बचें
  • वीडियो कॉल एवं कॉल को स्वीकार न कर अनजान लिंक को भी क्लिक करने से बचना चाहिए।
  • यदि हम पूरी सावधानी नहीं बरतेंगे तो खतरे में भी पड़ सकते हैं।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सूचना क्रांति के इस दौर में बढ़ते सायबर अपराध चिंता का विषय है। दरअसल अपने बारे में कितनी इन्फर्मेशन कब, कैसे और कहाँ शेयर करनी है इसके लिए सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ सायबर स्पेस का उपयोग करना चाहिए।

साथ ही अनजान लोगों के वीडियो कॉल एवं कॉल को स्वीकार न कर अनजान लिंक को भी क्लिक करने से बचना चाहिए। ऐसी जानकारी शुक्रवार को विशेष पुलिस महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने दी।

ब्लैक रिबन इनिशिएटिव अभियान के तहत छात्रों के लिए सायबर अपराध जागरूकता एवं बचाव विषय पर उक्त कार्यशाला आयोजित की गई। 683वीं कार्यशाला में उन्होंने बताया कि सायबर अपराध आज की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

विद्यार्थियों को प्रदान किए गोल्डन बैज-

उन्होंने आगे बताया कि यदि हम पूरी सावधानी नहीं बरतेंगे तो खतरे में भी पड़ सकते हैं। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान करने के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों शक्ति एवं आशुतोष को प्रमाण-पत्र तथा गोल्डन बैज प्रदान किए गए।

वहीं कॉलेज डायरेक्टर योगेश दुबे ने विशेष पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया और चेयरमैन आरके करसोलिया ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।

Created On :   22 Jun 2024 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story