सड़क पार कर रहे रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन में मारी टक्कर, मौत

सड़क पार कर रहे रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन में मारी टक्कर, मौत
राँझी व्हीएफजे मोड़ की दर्दनाक हादसा, पुत्र के ऑस्ट्रेलिया से आने पर होगा पीएम

डिजिटल डेस्क जबलपुर। राँझी थाना क्षेत्र स्थित व्हीएफजे मोड़ के पास गुरुवार की शाम सड़क पार करते समय 72 वर्षीय रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम किया। पुलिस के अनुसार मृतक का बेटा ऑस्ट्रेलिया में है, उसके आने के बाद पीएम कराकर शव परिजनों का सौंपा जाएगा। हादसे की खबर के बाद वृद्ध के आसपड़ोस का माहौल गमगीन है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सपन कुमार मजूमदार व्हीकल फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मी हैं। वे बिलपुरा कॉलोनी में अपनी पत्नी लीना मजूमदार के साथ रहते हैं। उनका बेटा जयंत मजूमदार ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता है, वहीं बेटी सोमा का विवाह अम्बाला में हुआ है। गुरुवार की शाम फैक्ट्री कर्मी घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। व्हीएफजे मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। सूचना लगने पर मृतक के रिश्तेदार अस्पताल पहुँचे और बेटे के विदेश से आने के बाद पीएम कराने के लिए कहा जिसके बाद पुलिस ने शव को मेडिकल की मर्चुरी पहुँचाया।। उधर मर्ग कायम कर पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी के प्रयास में जुटी है।

बेटी पहुँची, बेटे का इंतजार

पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना पाकर मृतक की बेटी सोमा शुक्रवार की दोपहर अम्बाला से जबलपुर पहुँची, वहीं बेटा जयंत का शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुँचना बताया जा रहा है। बेटे के आने के बाद शनिवार को मृतक का पीएम कराया जाएगा। इस हादसे से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।

आरोपी वाहन चालक की तलाश

व्हीकल मोड़ पर रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है। परिजनों के आग्रह पर शव मेडिकल में रखवाया गया है। विदेश से बेटे के आने पर शनिवार को पीएम कराया जाएगा।

-नीलेश दोहरे, टीआई

Created On :   1 Sept 2023 5:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story