जबलपुर: जबलपुर से मुंबई के लिए नियमित फ्लाइट आज से

जबलपुर से मुंबई के लिए नियमित फ्लाइट आज से
  • लंबे समय बाद फ्लायर्स को मिली वन स्टाॅप की समस्या से निजात
  • नियमित फ्लाइट चालू होने से फ्लायर्स को वन स्टाॅप की समस्या से निजात मिल सकेगी।
  • पहले साप्ताहिक फ्लाइट होने से लोगों को सफर के लिए शनिवार का इंतजार करना पड़ता था

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। लंबे समय के बाद ही सही इंडिगो की जबलपुर से मुंबई रूट की नियमित विमान सेवा सोमवार से फिर शुरू हो रही है। यह उड़ान सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर डुमना एयरपोर्ट पहुँचेगी, फिर आधे घंटे बाद 12:15 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।

इंडिगो द्वारा शुरू की जा रही इस नियमित उड़ान से जबलपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के फ्लायर्स को भी मुंबई जाने में आसानी होगी। अभी तक इस रूट पर एक साप्ताहिक उड़ान थी, सोमवार से नई फ्लाइट चालू होने से इस रूट पर अब दो विमान सेवाएँ हो जाएँगी।

नहीं देना होगा महंगा फेयर

मुंबई की नियमित फ्लाइट चालू होने से फ्लायर्स को वन स्टाॅप की समस्या से निजात मिल सकेगी। पहले साप्ताहिक फ्लाइट होने से लोगों को सफर के लिए शनिवार का इंतजार करना पड़ता था, इस बीच इमरजेंसी आने पर मुंबई के लिए हैदराबाद, इंदौर, नागपुर और दिल्ली होकर जाना पड़ रहा था, जिससे समय अधिक लगने के साथ ही महँगा फेयर भी चुकाना पड़ रहा था।

Created On :   1 July 2024 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story