- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- घर में घुसकर नकाबपोश बदमाश ने महिला...
Jabalpur News: घर में घुसकर नकाबपोश बदमाश ने महिला पर हमला कर मंगलसूत्र लूटा

Jabalpur News । पाटन थाना क्षेत्र में सिविल लाइन स्थित न्यायिक कर्मचारी के शासकीय आवास में मंगलवार को दिन-दहाड़े घुसे नकाबपोश हथियारबंद बदमाश ने महिला पर हमला कर गले से मंगलसूत्र लूट लिया। लूट की वारदात के बाद आरोपी मकान के पीछे की तरफ से दीवार फांदकर भाग गया। महिला द्वारा घटना की सूचना अपने पति व पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी लुटेरे की पतासाजी में जुटी है।
थाने में लिखित शिकायत देकर पीड़ित महिला श्रीमती भारती जंघेला ने बताया कि उसके पति रामदास जंघेेला पाटन सिविल कोर्ट में न्यायिक कर्मचारी हैं। मंगलवार की दोपहर पौने 2 बजे के करीब वह घर पर अपनी 2 वर्ष की बच्ची के साथ थीं। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसके हाथ में बकानुमा हथियार था। घर के अंदर आते ही उसने महिला के चेहरे व सिर पर हमला किया, जिससे महिला गिर गई। हमले में महिला को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन इस बीच बदमाश ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र कीमत करीब 40 हजार का लूटा और मकान के पीछे तरफ की दीवार फांदकर भाग गया। महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Created On :   18 Feb 2025 10:18 PM IST