Jabalpur News: कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में जा गिरी, दंपति ने दम तोड़ा

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में जा गिरी, दंपति ने दम तोड़ा
  • मैहर के पास हुआ हादसा जबलपुर निवासी हैं मृतक
  • सभी को मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पहाड़ी के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

Jabalpur News: प्रयागराज से जबलपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी महाराजपुर निवासी दंपति की मौत हो गई, वहीं 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार रात को तकरीबन साढ़े 9 बजे बोलेरो क्रमांक यूपी 61 बीई 9938 जबलपुर की तरफ बढ़ रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पहाड़ी के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में वीरेन्द्र सिंह यादव 60 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी विमला देवी 55 वर्ष ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इनकी हालत गंभीर

भीषण हादसे में बोलेरो चालक सत्यनारायण पुत्र लालमणिराम 50 वर्ष, उनकी पत्नी सुशीला देवी 45 वर्ष, निवासी महाराजपुर जबलपुर मृतक वीरेंद्र की बेटी प्रीति यादव 23 वर्ष, भरत साहू पुत्र जानकी प्रसाद 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-7 दमोह, चांदनी कुमारी पुत्री प्रमोद सिंह 11 वर्ष और स्वाती कुमारी पुत्री ओमप्रकाश 7 वर्ष घायल हो गए। सभी को मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सिर पर गंभीर चोट के चलते सुशीला देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Created On :   17 Feb 2025 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story