- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- करीब 70 साल पुरानी परियट की पुलिया...
Jabalpur News: करीब 70 साल पुरानी परियट की पुलिया बनेगी फोरलेन ब्रिज, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

- लोक निर्माण सेतु 23 करोड़ की लागत से परियट नदी पर बनाएगा दो ब्रिज, इनके बनने से आवागमन होगा सहज
- ब्रिज बनाने के दौरान पुरानी पुलिया से ही ट्रैफिक संचालित होगा, नदी में करीब ही दो ब्रिज बना दिये जायेंगे।
Jabalpur News: करौंदानाला से पनागर एवं कुसनेर को जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके बीच में पड़ने वाली परियट पुलिया को भी फोरलेन बिज्र में बदला जाएगा। इसके बनने के बाद लाखों लोगों को फायदा होगा।
यह पुलिया शहर के उत्तरी हिस्से में गोहलपुर के नाले और परियट नदी में बनी पुलिया हादसों के लिए कुख्यात हैं। इन दोनों पुलिया में से एक के लेकिन जल्द ही दिन फिरने वाले हैं। परियट नदी की छोटी पुलिया जल्द ही दो फोरलेन ब्रिज में बदल जाएगी।
लोक निर्माण सेतु ने इस पुलिया को ब्रिज में बदलने के लिए जो टेण्डर बुलाया था वह फाइनल कर दिया गया है। अब ठेका कंपनी से करार के साथ ही पुलिया को पनागर की ओर जाने और शहरी हिस्से की ओर आने के हिसाब से फोरलेन सेतु में बदल दिया जाएगा। अभी पुलिया की मौजूदा चौड़ाई केवल 18 फीट के करीब है जिसको ब्रिज रूप में कन्वर्ट करने में 7 मीटर यानी करीब 23-23 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसका निर्माण बारिश से पहले आरंभ कर किया जाना है। ब्रिज बनाने के दौरान पुरानी पुलिया से ही ट्रैफिक संचालित होगा, नदी में करीब ही दो ब्रिज बना दिये जायेंगे।
लाखों की आबादी का सीधा नाता
शहर के मध्य हिस्से से लेकर उत्तरी हिस्से तक यदि किसी को बायपास के विकल्प से अलग पनागर, सिहोरा, कटनी, रीवा और प्रयागराज की ओर जाना है तो परियट नदी की पुलिया को क्राॅस करते हुये इसी मार्ग से आगे जाना पड़ता है। पुराने नेशनल हाईवे में बनी पुलिया में हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। शहर में दूध की सप्लाई वाले पूरे वाहन इसी पुलिया से गुजरते हैं। पनागर, अधारताल जैसे उपयोगी टाउन के लिए उपयोगी होने के साथ बड़ी आबादी से इसका सीधा नाता है। जानकारों का कहना है कि इसके ब्रिज में कन्वर्ट होने से लाखों की आबादी को फायदा होने वाला है, साथ ही फोरलेन ट्रैफिक होने पर हादसों में भी कमी आयेगी।
इसका अब भी अपग्रेडेशन नहीं
परियट की पुलिया के दिन बदल जायेंगे लेकिन गोहलपुर की छोटी पुलिया अब भी बड़ी आबादी के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। एक हजार करोड़ से बन रहा फ्लाईओवर इसी पुलिया के नजदीक ही उतर रहा है। फ्लाईओवर से उतरने वाला ट्रैफिक इसी संकरी पुलिया के सहारे आगे बढ़ेगा। लोगों का कहना है कि इस पुलिया को भी अब फोरलेन ब्रिज में बदला जाना जरूरी है।
ऐसा होगा निर्माण
इन ब्रिजों की कुल निर्माण लागत 23 करोड़
पुलिया की मौजूदा चौड़ाई 18 फीट के करीब
अब दोनों ओर ब्रिज 7-7 मीटर के बनेंगे
करौंदा बायपास से कुशनेर सड़क का हिस्सा होगी
मुख्य रोड में वर्क के साथ इसका निर्माण आरंभ होगा
Created On :   19 Feb 2025 6:57 PM IST