जबलपुर: पहले ही दिन फुल लोड के साथ आई और गई इंडिगो की मुंबई फ्लाइट

पहले ही दिन फुल लोड के साथ आई और गई इंडिगो की मुंबई फ्लाइट
  • बारिश के चलते वॉटर सैल्यूट की नौबत ही नहीं आई, फ्लायर्स का किया स्वागत
  • जबलपुर देश की आर्थिक राजधानी से सीधे जुड़ गया है।
  • इस फ्लाइट के चालू होने के बाद अब मुंबई रूट पर दो फ्लाइट हो गई हैं

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बहुप्रतीक्षित जबलपुर से मुंबई की नियमित उड़ान सोमवार से चालू हो गई है। पहले ही दिन यह फ्लाइट मुंबई से फुल लाेड के साथ आई और जबलपुर से मुंबई भी पूरी 180 सीटें भरकर रवाना हुई।

इस दौरान डुमना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट को वॉटर सैल्यूट देने की तैयारी भी की गई थी मगर बारिश के चलते इसकी नौबत ही नहीं आई। जबलपुर-मुंबई रूट पर इंडिगो द्वारा एयरबस 320 एयरक्राफ्ट की उड़ान संचालित की जा रही है।

वहीं मंगलवार को जबलपुर से मुंबई जाने के लिए सोमवार की देर शाम ही करीब 170 फ्लायर्स ने अपनी सीट सुरक्षित करा ली है। इस फ्लाइट के चालू होने के बाद अब मुंबई रूट पर दो फ्लाइट हो गई हैं, जिसमें एक साप्ताहिक (शनिवार) रहेगी।

मुंबई के बाद अब अन्य शहरों के लिए शुरू हो फ्लाइट

सोमवार से मुंबई रूट की फ्लाइट चालू होने पर वायु सेवा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ ही नगरवासियों में भी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर समिति के संयोजक हिमांशु खरे, मनु तिवारी, जितेंद्र पचौरी, बसंत मिश्रा, अरुण पवार, प्रीति चौधरी ने कहा कि जबलपुर देश की आर्थिक राजधानी से सीधे जुड़ गया है।

समिति पदाधिकारियों ने डुमना एयरपोर्ट पहुँचकर इंडिगो विमान कंपनी की स्थानीय टीम से भेंट की। इस दौरान इंडिगो कंपनी के कार्यपालक निदेशक के नाम एक पत्र सौंपकर मुंबई के बाद अब पुणे, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट चालू करने की माँग की।

Created On :   2 July 2024 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story