Jabalpur news: 30 फीट गहरे कुएं से निकले हैंड ग्रेनेड और 52 बमों के खोल

30 फीट गहरे कुएं से निकले हैंड ग्रेनेड और 52 बमों के खोल
बम निरोधक दस्ता और आॅर्डनेंस एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई

Jabalpur News । कुएं की सफाई के लिए 30 फीट नीचे गहराई में उतरी निगम की टीम को तनिक भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनके कदम सीधे विध्वंसक बमों के खोल पर पड़ने वाले हैं। पहला भारी भरकम बम का शेल हाथ में आने के बाद सफाई मंे जुटे कर्मियों के पसीने छूट गए। पूरी टीम तत्काल बाहर निकली और पुलिस को खबर की गई। इसके बादबम निरोधक दस्ता और आॅर्डनेंस एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। एक-एक करके 52 खोखे बाहर आए। एक हैंड ग्रनेड भी मिला है।





रांझी के चंद्रशेखर आजाद वार्ड की आमानाला बस्ती में नगर निगम की टीम द्वारा की जा रही एक कुएं की सफाई के दौरान खाली हैंड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में बम के खाली खोखे िमलने से हड़कंप मच गया। टीम ने क्षेत्रीय पार्षद और क्षेत्रीय नागरिकों को मामले की जानकारी दी। िजसके बाद क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचित िकया। कुएं से हैंड ग्रेनेड और बम के खोखे बाहर िनकलवाने केे बाद पुलिस उन्हें जब्त करके थाने ले गई। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं िक आखिरकार बम के खाेखे और खाली हैंड ग्रेनेड कैसे बस्ती के कुएं में पहुंचे?

सेना भी पहुंची, ओएफके से एक्सपर्ट आए

कुएं में मिले सभी बम के खोखे और हैंड ग्रेनेड का परीक्षण किया गया। खाली होने की जांच के बाद पूरा असला थाने लाया गया। इधर आॅर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया और आर्मी के ऑफिसर भी थाने पहुंच गए। यहां भी पूरी जांच-पड़ताल की गई। बताया जाता है कि पानी में रहने के कारण हैंड ग्रेनेड और बम के खोखों में जंग लग गया था।

ऐसे निकला जखीरा

- बताया जाता है कि नगर निगम की टीम सुबह कुएं की सफाई कर रही थी। इसी दौरान जब मलबा हटाया जा रहा था तभी सफाई कर्मचारियों को कुछ ठोस वस्तु होने का अहसास हुआ।

- निगम कर्मियों ने मलबे को जैसे ही साफ किया तो उसमें से पहले बम का एक खोखा निकला जिसके बाद कुएं में काम कर रहे कर्मचारी दहशत में आ गए और बाहर निकल आए।

- पुलिस के पहुंचने के बाद दोबारा कर्मचारियों को नीचे उतारा गया। इसके बाद बमों के शेल की खोजबीन की गई। एक-एक करके 52 बम के खोखे और एक हैंड ग्रेनेड कुएं से बरामद किए गए।

- इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर लगने लगी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने लोगों को कुएं के अासपास से हटाया आैर भीड़ को अलग किया।

कुएं तक कैसे पहुंचे बमों के खोखे?




कुएं में हैंड ग्रेनेड और बम के खोखे कहां से आए, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। आर्मी ने भी अपनी एंक्वायरी शुरू की है और पुलिस और सुरक्षा संस्थानों से भी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस को इस बात की शंका है कि आर्मी की फायरिंग रेंज से खाली खोखे और हैंड ग्रेनेड लाकर कुएं में डाले जा सकते हैं। इसकी पतासाजी की जा रही है। पार्षद का कहना है कि कुएं की हर वर्ष सफाई कराई जाती है लिहाजा, बमों के खोल हाल फिलहाल ही डाले गए होंगे। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा का कहना है कि

जल विभाग ईमानदारी से हर एक कुंए की सफाई कराए तो हर जगह ऐसे ही अवैध समान बरामद होगा।


वर्जन

रांझी आमानाला बस्ती में कुएं की सफाई के दौरान हैंड ग्रेनेड आैर बम के खोखे मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुएं में हैंड ग्रेनेड आैर बम के खोखे कैसे पहुंचे इसका पता लगाया जा रहा है।

- मानस िद्ववेदी, थाना प्रभारी, रांझी थाना

Created On :   4 April 2025 11:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story