जबलपुर: राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुईं स्त्री रोग विशेषज्ञ, जीते पुरस्कार

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुईं स्त्री रोग विशेषज्ञ, जीते पुरस्कार
  • डाॅ. जिज्ञासा डेंगरा को एफआईसीओजी उपाधि प्राप्त हुई
  • जबलपुर से 18 स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया
  • उत्कृष्ट कार्यों के लिए डाॅ. कावेरी शॉ पटेल को सराहा गया

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हैदराबाद में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के संघ फॉग्सी का 66वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें जबलपुर से 18 स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। जबलपुर द्वारा अधिवेशन में कुल 5 शोध पत्र और 7 व्याख्यानों के अलावा क्विज मास्टर, वर्कशॉप कमिटी, पैनलिस्ट के रूप में हिस्सा लिया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए डाॅ. अमिता सक्सेना और डाॅ. ऋचा धीरावाणी के सत्र को प्रेसिडेंट रोटेटिंग ट्रॉफी प्राप्त हुई। वहीं डाॅ. कविता एन सिंह को उत्तम सेवाओं के लिए दुरु शाह कम्युनिटी सर्विस अवॉर्ड प्रदान किया गया।

डाॅ. जिज्ञासा डेंगरा को एफआईसीओजी उपाधि प्राप्त हुई। इसके अलावा डाॅ. दीप्ति गुप्ता राष्ट्रीय जर्नल जोगी के 16 राष्ट्रीय कॉरेस्पोंडिंग एडिटर में चुनी गईं, जो कि जबलपुर से पहली बार चुनी गईं।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए डाॅ. कावेरी शॉ पटेल को सराहा गया। इनके अलावा डाॅ. मानिक पांसे, डाॅ. प्रज्ञा धीरावाणी, डाॅ. अनुराधा डांग, डाॅ. अल्का अग्रवाल, डाॅ. सोनल रिछारिया, डाॅ. छवि श्रीवास्तव, डाॅ. सुलेखा देवानी, डाॅ. दीपिका देवानी आदि द्वारा शोध पत्र व व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

Created On :   13 Jan 2024 9:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story