Jabalpur News: किसानों के भुगतान के लिए दोषियों पर होगी एफआईआर

किसानों के भुगतान के लिए दोषियों पर होगी एफआईआर
गड़बड़ी करने वालों की सम्पत्ति की जानकारी ली जाए ताकि उसको अटैच कर वसूली हो सके

Jabalpur News । धान का उपार्जन समाप्त हुए एक माह का समय हो रहा है, उसके बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब एक दर्जन समितियों से 10 हजार मीट्रिक टन धान गायब है। अब कलेक्टर ने साफ निर्देश िदए हैं िक गायब धान की कीमत उपार्जन करने वाली समिति के पदाधिकारियों से ही होगी। इसमें न तो किसानों का नुकसान होने दिया जाएगा और न ही सरकार की राशि खर्च होने दी जाएगी। यही कारण है िक राजस्व अधिकारियों को निर्देश िदए गए हैं कि गड़बड़ी करने वालों की सम्पत्ति की जानकारी ली जाए ताकि उसको अटैच कर वसूली हो सके।

जिले में करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपयों की धान गायब है और इसके लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अधिकारियों का नया दल बनाया है जो प्रतिदिन िकसी न किसी समिति में जाकर गड़बड़ी की जांच कर रहा है। अधिकारी यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि धान गायब कैसे हुई, या तो धान समिति के पास पहंुची ही नहीं और केवल एंट्री कर दी गई या फिर किसी साजिश के तहत धान को गायब कराया गया। यही कारण है िक समिति के पदाधिकारियों की सम्पत्ति का पता लगाया जा रहा है ताकि समय आने पर उनसे वसूली की जा सके। कलेक्टर ने साफ निर्देश िदए हैं िक गड़बड़ी करने वालों की सम्पत्ति अटैच करते हुए उनके खिलाफ वसूली के मामले दर्ज कराए जाएं।

Created On :   18 Feb 2025 10:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story