- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- ससुर ने दामाद पर किया जानलेवा हमला
ससुर ने दामाद पर किया जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र स्थित धनवंतरी नगर सागर कॉलोनी में रविवार की रात ससुर ने दामाद पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। किसी घरेलू बात से नाराज आरोपी ससुर ने दामाद की कनपटी, सीने व पेट में चाकू के 4 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। उधर मामला दर्ज कर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मेडिकल अस्पताल की सूचना पर पहुँची पुलिस को अमित सिंह उम्र 43 वर्ष ने बताया कि वह अपने ससुर के घर सागर कॉलोनी में रहकर मोटर वाइंडिंग का काम करता है। रविवार की रात वह बेलबाग में रहने वाले अपने पिता के घर से वाइंडिंग का काम करके वापस घर लौटा था। घर का गेट बंद होने पर उसने गेट खटखटाया तो उसका ससुर कल्याण सिंह गुस्से में बाहर निकला और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर गेट के बाहर निकला और चाकू से दनादन हमला कर घायल कर दिया।
Created On :   25 Dec 2023 11:52 PM IST