क्राइम: पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था पति, तैश में आकर कर दी हत्या- गिरफ्तार

पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था पति, तैश में आकर कर दी हत्या-  गिरफ्तार
  • पत्नी के चरित्र पर संदेह
  • पति ने उतारा मौत के घाट
  • केज तहसील के सोनी जवला की घटना

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले की केज तहसील के सोनीजवला गांव में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति उसके चरित्र पर शक करता था। आखिकार आक्रोशित पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इस मामले में हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विलास नामदेव आघाव जो सारणी गांव के किसान श्रीराम सोनवणे के सोनीजवला गांव के एक खेत में मजदूरी करता था। वो अपनी पत्नी सुवर्णा विलास आघाव उम्र 31 साल के चरित्र पर संदेह करता था। सुवर्णा के साथ झगड़ा कर मारपीट के बाद डंडे से उसपर हमला किया। जिससे सुवर्णा जमीन पर गिर गई, तभी उसने दम तोड़ दिया। कुछ लोगों को जानकारी मिली, तो युसुफवडगांव पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

भाग रहे पति को किया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर मौके से भागने की फिराक में जुटा विलास आघाव पुलिस के जाल में फंस गया। विलास के खिलाफ युसुफवडगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबाजोगाई अपर पुलिस अधीक्षक चेतना तिडके ने मौके का जायजा लिया। उस दौरान थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मच्छिद्रनाथ शेंडगे, सहायक पुलिस कर्मी अशोक थोरात, योगेश समुद्रे सहित पुलिस का दस्ता मौके पर मौजूद था।

Created On :   1 Sept 2024 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story