Beed News: विष्णु चाटे का शस्त्र लाइसेंस अस्वीकार, देशमुख हत्याकांड के पहले किया था आवेदन

विष्णु चाटे का शस्त्र लाइसेंस अस्वीकार, देशमुख हत्याकांड के पहले किया था आवेदन
  • विष्णु चाटे का शस्त्र लाइसेंस अस्वीकार
  • प्रशासन ने अस्वीकार किया
  • मस्साजोग के पूर्व सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी हैं

Beed News. आरोपी विष्णु चाटे का शस्त्र लाइसेंस प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया गया है। विष्णु चाटे मस्साजोग के पूर्व सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी हैं। इस मामले में उनके साथ अन्य आरोपियों पर मकोका लगाया गया है।

बताया गया है कि विष्णु चाटे ने हत्या से पहले शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। हालांकि, अब संतोष देशमुख हत्या मामले में उनका नाम सामने आने के बाद यह लाइसेंस प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया गया है।

तीन माह पहले विष्णु चाटे और उनके आठ अन्य साथियों ने पूर्व सरपंच संतोष देशमुख की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इनमें एक आरोपी अभी भी फरार है। जबकि विष्णु चाटे और 6 अन्य आरोपी जेल में हैं।

Created On :   18 March 2025 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story