- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर - 2...
Beed News: वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर - 2 मृत, गढ़ी-माजलगांव महामार्ग पर हुआ हादसा

- गढ़ी-माजलगांव महामार्ग पर हुआ हादसा
- हादसे में 2 की मौत
Beed News. जिले के माजलगांव तहसील के गढ़ी-माजलगांव महामार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में स्कूटी पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। घटना साेमवार रात में घटी। जानकारी के अनुसार माजलगांव शहर के एक अस्पताल में कार्यरत डॉ. शरद चव्हाण (जायकोचीवाड़ी तांडा) और स्वरूप मस्के दोनों गढ़ी-माजलगांव महामार्ग पर व्यंकटेश विवाह सभागृह के पास एक होटल में चाय पीने के बाद स्कूटी पर सवार होकर माजलगांव की ओर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
हादसे में स्कूटी सवार डॉ. शरद चव्हाण व स्वरूप मस्के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना लोगों के ध्यान में आने पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। दोनों शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों के हवाले किया गया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   18 March 2025 7:19 PM IST