Beed News: जरांगे के भूख हड़ताल के समर्थन में मराठा समुदाय सड़क पर उतरा

  • जगह -जगह पुलिस का कड़ा बंदोबस्त
  • हर तहसील गांवों से व्यापक समर्थन
  • अपने आप दुकानें बंद रख व्यापारियों ने दिया साथ

Beed News मराठा आंदोलनकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल को मराठा समुदाय की ओर से बीड जिले से माजलगांव, बीड, गेवराई, परली वैद्यनाथ, अंबाजोगाई,केज,आष्टी सहित आदि तहसीलों में बंद को व्यापक समर्थन मिला।

जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन बीड जिले में मराठा समुदाय सड़क पर उतरकर व्यापारी आदि को बंद में शामिल होने का आवाहन करने पर सभी व्यापारियों ने अपने आप दुकानें बंद कर जरांगे के भूख हड़ताल के समर्थन में शामिल हुए।आक्रोशित मराठा समुदाय के लोगों ने आरोप लगाते हुई कहा कि सरकार जानबूझकर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल को नजरअंदाज कर रही है। मराठों को कुनबी से आरक्षण मिले इस मांग को लेकर जरांगे को छठी बार भूख हड़ताल करनी पड़ रही है।भूख हड़ताल के चलते आज उनकी हालत बेहद खराब हो गई है।लेकिन, सरकार भूख हड़ताल पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके विपरीत, बीड पुलिस प्रशासन ने हमारी आवाज को दबाने के लिए लगभग 500 मराठा भाइयों को नोटिस जारी किया है। तो हमारे पास कहने के लिए केवल एक ही बात है।21 सिंतबर का बंद शांतिपूर्ण है, अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो पूरे महाराष्ट्र में गंभीर परिणाम होंगे। जरांगे के भूख हड़ताल को समर्थन कर रहे मराठा भाइयों ने भी चेतावनी दी है कि वे बीड जिले में चक्काजाम आंदोलन करेंगे।

एक्शन मोड पर बीड पुलिस :दूसरी ओर देखा जा रहा है कि बंद के मद्देनजर बीड में पुलिस एक्शन मोड पर है।21 सिंतबर को जरांगे के भूख हंडताल के समर्थन में मराठा समुदाय ने बीड जिला बंद का आवाहन किया था।उसी दरम्यान बीड जिले के सभी तहसील में हर चौक पर पुलिस का कडा बंदोबस्त तैनात किया गया था। बीड शहर के पुलिस अधिकारी शीतल कुमार बल्लाल ने बताया कि बीड पुलिस की ओर से शहर में अनाउंसमेंट कराया जा रहा है कि अगर अवैध रूप से पांच से ज्यादा लोग एक जगह आएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बंद के मद्देनजर शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की भी कड़ी व्यवस्था की गई थी।बीड पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी : 'बीड बंद' के मद्देनजर मराठा समुदाय के लोगो ने उप जिलाधिकारियों से मुलाकात की और अपनी मांगों का विवरण दिया।उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मराठा आरक्षण को लेकर नारेबाजी करते हुई मराठा समुदाय के लोग दिखाई दिए। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस बल बढ़ा दिया गया था।


Created On :   21 Sept 2024 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story