- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- मनोज जरांगे के काफिले में शामिल एक...
Beed News: मनोज जरांगे के काफिले में शामिल एक कार ने बाइक को टक्कर मारी

- एक महिला व उसका पुत्र घायल
- कुछ घंटे बाद महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट
- तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Beed News मनोज जरांगे पाटील 21 फरवरी को बीड दौरे पर थे। उसी बीच 21 फरवरी को रात के समय जरांगे के काफिले में शामिल एक कार ने एक बाइक को टक्कर मारी इस हादसे में बाइक पर सवार महिला व उसके बेटे को मामूली चोट लगी घटना को लेकर महिला व कार में सवार लोगों के बीच विवाद हुआ। कुछ घंटे बाद ही तीन आरोपी महिला के घर में घुसे और गाली गलौज कर मारपीट की। घर के सामने दोपहिया वाहन की तोड़फोड़ कर तीन व्यक्ति मौके पर से भाग गए। इस मामले बीड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मनोज जरांगे शुक्रवार को मस्साजोग में देशमुख परिवार से मुलाकात की उसके बाद विभिन्न जगह जगह मराठा समुदाय से मिले। गंगाधर कलकुटे की कार जरांगे के काफिले में थी और इस कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। यह घटना पाटोदा तहसील के कछारवाड़ी गांव के पास घटी। टक्कर के बाद दोपहिया वाहन पर सवार एक महिला और उसका बेटा गिर गए। इस बात पर, मौखिक विवाद हुआ और बाइक का नुक़सान भरपाई देने का आश्वासन पर बहस समाप्त हो गई। उसके बाद महिला बीड शहर संभाजी नगर अपने घर चले गई ।
बताया जाता है कि, उसी रात में कुछ लोग महिला के घर में घुसे और हमारे काफिले को रोकने का आरोप लगाते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की गई। इतना ही नहीं महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना बीड के संभाजीनगर इलाके में घटी। इस घटना के बाद महिला पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीड के शिवाजीनगर थाने में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच, ये तीन हमलावर कौन थे? पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Created On :   22 Feb 2025 6:00 PM IST