- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- खोक्या के अनाधिकृत मकान पर चला...
Beed News: खोक्या के अनाधिकृत मकान पर चला बुलडोजर, वन विभाग की कार्रवाई
- आरोपी की दहशत कम करने का प्रयास
- वन विभाग की जमीन पर बनाया था मकान
Beed News गरीबों को अमानवीय तरीके से पीटने और आतंक फैलाने वाले गैंगस्टर सतीश भोसले उर्फ खोक्या को अब न्याय के कटघरे में लाया गया है। वन विभाग ने 13 मार्च को शाम 5 बजे के करीब खोक्या के अवैध मकान को बुलडोजर से गिरा दिया है। वन विभाग ने यह साहसिक कार्रवाई कर एक तरह से खोक्या के आतंक को तोड़ा है।
जानकारी के अनुसार खोक्या का घर शिरुर कासार से कुछ दूरी पर है। वन विभाग के अधिकारियों ने बुलडोजर चलाने से पहले उनके घर की तलाशी ली थी। उसके घर से सामान निकाल लिया गया। इसके बाद उनके अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया गया।
वन विभाग ने खोक्या के शिरुर में एक अवैध मकान को बुलडोजर से गिरा दिया है।यह अवैध मकान वन विभाग की जमीन पर बनाया गया था। इसलिए वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई से पहले वन विभाग ने खोक्या को नोटिस भेजा था। हालाँकि, 48 घंटे के भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनके घर पर बुलडोजर चला गया।
खोक्या भोसले पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। अंततः वह प्रयागराज में पाया गया। उसे शुक्रवार के दिन बीड लाया जाएगा ।
Created On :   13 March 2025 6:56 PM IST