Beed News: हजारों जमाकर्ताओं का जन आक्रोश मोर्चा, कलेक्टर को मांगो का ज्ञापन सौंपा

हजारों जमाकर्ताओं का जन आक्रोश मोर्चा, कलेक्टर को मांगो का ज्ञापन सौंपा
  • फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
  • कलेक्टर को मांगो का ज्ञापन सौंपा गया

Beed News. 4 जनवरी दोपहर के 12 बजे के करीब जिले के हजारो जमाकर्ताओं ने इकट्ठा होकर जन आक्रोश मोर्चा निकाला और विभिन्न मांगो का ज्ञापन प्रशासन को सौपा। जानकारी के अनुसार ज्ञानराधा मल्टीस्टेट, साईंराम मल्टीस्टेट, शुभ कल्याण मल्टीस्टेट, राजस्थानी मल्टीस्टेट, जिजाऊ, मातोश्री अर्बन, मुक्ताई अर्बन, मराठवाडा अर्बन, हिंदवी स्वराज्य अर्बन के माध्यम से करोड़ों रुपए का घोटाला करने से हजारों जमाकर्ताओं के साथ ठगी की गई है। अपनी मेहनत का पैसा वापस लेने के लिए आक्रोशित जमाकर्ताओं मंगलवार को मोर्चा निकाला। पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। इसके बाद विभिन्न मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। हजारों की संख्या में जमाकर्ता मोर्चा में शामिल थे।

फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

इस मामले में ज्ञानराधा मल्टीस्टेट की आर्चना कुटे, अबतक फरार है। करोड़ों रुपए का गबन मामले से जुड़े आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Created On :   4 Feb 2025 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story