- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- आसमान से बरसे पत्थरों का रहस्य...
Beed News: आसमान से बरसे पत्थरों का रहस्य सुलझा, शोधकर्ताओं ने बताया असली कारण

- किसान के घर पर अचानक आसमान से पत्थर गिरने लगे
- आसमान से बरस रहे पत्थरों का रहस्य सुलझा
Beed News. एक किसान के घर पर आसमान से अचानक आफत के पत्थर बरसे, लेकिन यह माजरा क्या था, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वडवनी तहसील के लिमगांव में अजब-गजब मामला चर्चा में रहा। जिसके बाद अब जाकर शोधकर्ताओं ने मामले में खुलासा किया। घटना के वक्त आसमान में तेज आवाज सुनाई दी, दो-चार पत्थर गिरे। पत्थर इतनी जोर से गिरे कि उनमें एक पत्थर घर की छत को भेदता हुआ अंदर जा गिरा। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पंचनामा करने के बाद भूवैज्ञानिकों की एक टीम ने खोज शुरू कर दी। छत्रपति संभाजीनगर स्थित एमजीएम विश्वविद्यालय की टीम ने निरीक्षण किया। पत्थर की जांच के बाद शोधकर्ताओं ने दावा किया था कि 80 सेंटीमीटर चौड़ा पत्थर उल्कापिंड हो सकता है। खगोलशास्त्री मयूरेश प्रभुणे ने कहा था कि यह सब महज संयोग है, लेकिन इसके बाद जब खोज आगे बढ़ी तो शोधकर्ताओं ने रहस्य से पर्दा खोल किया।
वडवणी तहसील के लिमगांव की घटना
छत्रपति संभाजीनगर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र के शोधकर्ता श्रीनिवास औंधकर और अभिनव विटेकर की टीम ने सर्वेक्षण किया था। फिर उस तेज ध्वनि का कारण जानने की कोशिश की गई थी। जिसके साथ आसमान से पत्थर गिरे थे। खोज के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि वे जल्द ही इसके पीछे का रहस्य उजागर करेंगे। दो पत्थर गिरे हैं, जिनमें एक को तहसीलदार से लिया गया, जबकि दूसरा पत्थर जिला कलेक्टर कार्यालय भेजा जाएगा।
गांव में भीकाजी अम्बुरे के घर पर पत्थर गिरे थे। पत्थर इतनी तेजी से गिरे कि घर की छत टूट गई और एक पत्थर तेजी से सीधे अंदर आ गिरा। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य दो पत्थर खेत में गिरे थे। जहां खेल रहे बच्चों ने पत्थर को गिरते देखा था। वैज्ञानिकों की एक टीम निरीक्षण करने आई, तो बच्चों ने बहुत उत्साह पत्थर गिरने की घटना के बारे में बताया था। शोधकर्ताओं ने पूर्ण जांच के बाद उल्कापिंड का जावा खारिज करते हुए इसे मजह भूस्खलन की घटना करार दिया है।
भूस्खलन क्या है?
भूस्खलन एक भूवैज्ञानिक घटना है। धरातली हलचलों जैसे पत्थर खिसकना या गिरना, पथरीली मिटटी का बहाव, इत्यादि इसके अंतर्गत आते है। भूस्खलन एक ढलान से नीचे की ओर चट्टान, मिट्टी या मलबे जैसी सामग्री का एक बड़ा हिस्सा होता है। वे अचानक या लंबे समय तक धीरे-धीरे हो सकते हैं।
- भारी बारिश के कारण जमीन का खिसकना
- ढलान के आधार का नीचे गिरना
जैसे कई कारण हो सकते हैं।
Created On :   6 March 2025 8:10 PM IST