फरवरी के पहले दिन मिली राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम

- डीजल के रेट में भी फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की आम जनता को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों से लगातार राहत मिल रही है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने आज (01 फरवरी, मंगलवार) साल के दूसरे महीने में भी कोई बदलाव नहीं किया। यह स्थिति करीब 3 माह से बनी हुई है।
आखिरी बार, नवंबर की शुरुआत में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए की कटौती की गई थी।इसके बाद विभिन्न राज्यों ने भी पेट्रोल पर वैट कम किया था। माना जा रहा है यह राहत चुनाव को देखते हुए दी गई।
भारत की अर्थव्यवस्था 2022-23 में 8-8.5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि का अनुमान
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें...
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
95.41 रुपए/लीटर |
86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई |
109.98 रुपए/लीटर |
94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता |
104.67 रुपए/लीटर |
89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई |
101.40 रुपए/लीटर |
91.43 रुपए/लीटर |
भोपाल |
107.23 रुपए/लीटर |
90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर |
107.26 रुपए/लीटर |
90.92 रुपए/लीटर |
वित्त वर्ष 2022 में भारत की बिजली की मांग 8-10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   1 Feb 2022 9:14 AM IST