Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंची, चांदी भी खूब चमकी

सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंची, चांदी भी खूब चमकी
  • 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,030 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 98,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजट से एक दिन पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सप्ताह के पांचवें दिन (31 जनवरी 2025, शुक्रवार) गोल्ड के रेट नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। वहीं चांदी भी जमकर चमकी है। आज सोने के दाम में करीब 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी का भाव 2200 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ा है।

आज के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,030 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

76,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

83,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

76,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

83,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

77,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

84,380 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

76,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

83,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

76,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

83,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

76,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

83,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

76,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

83,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

77,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

84,380 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

यदि चांदी का रेट देखा जाए तो बीते गुरुवार के मुकाबले चांदी के भाव में करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 98,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Created On :   31 Jan 2025 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story