Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी कम हो गई कीमत

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 93,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते सप्ताह के आखिरी दिनों में लगातार गिरावट देखने को मिली। यह राहत आज (07 अप्रैल 2025, सोमवार) भी जारी है। सप्ताह के पहले दिन यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड (Gold) के रेट में करीब 700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। वहीं सफेद चमकदार चांदी (Silver) के भाव 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिरे हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें बीते सत्र के मुकाबले करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद इसकी कीमत 93,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   7 April 2025 11:22 AM IST