Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी के भाव भी कम हुए, जानिए प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 95,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस बीच अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के मौके पर पीली और सफेद धातु के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज (14 अप्रैल 2025, सोमवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने (Gold) की कीमत में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। वहीं चांदी (Silver) के भाव में भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते सत्र के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम तक की गिरावट आई, जिसके बाद सिल्वर का भाव 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   14 April 2025 11:44 AM IST