Bhumika Chawla B'day: अपने टीचर से ही कर बैठी थी प्यार, बॉलीवुड छोड़ सभी जगह जमाया अपना सिक्का
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1978 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने सलमान खान के साथ "तेरे नाम" जैसी हिट फिल्म में भी काम किया। इसके बावजूद वे बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में कामयाब नहीं हो सकी। आज भूमिका फिल्मी दुनिया से दूर, अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

भूमिका ने साल 2014 में यानी शादी के 7 साल बाद एक बेटे को जन्म दिया। एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले शख्स से शादी करने वाली भूमिका आज अपनी शादीशुदा जिंदगी एंज्वॉय कर रही हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'एमएस धोनी' में देखा गया था।

भूमिका, भरत ठाकुर नाम के एक शख्स के पास योगा सीखा करती थी। बाद में इसी शख्स से भूमिका को प्यार हो गया और करीब चार साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। भूमिका और भरत की शादी नासिक के देवलानी के एक गुरुद्वारे में हुई थी।

बॉलीवुड में सिक्का नहीं चलने के बाद भूमिका ने तेलुगु फिल्मों की तरफ रुख किया। तेलुगु में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट रहीं। साल 2006 में आई भूमिका की फिल्म Sillunu Oru Kaadhal ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। इतना ही नहीं भूमिका ने पंजाबी और साउथ फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड छोड़ सभी जगह उन्हें सफलता मिली।

फिल्म 'तेरे नाम' हिट होने के बाद भूमिका को कई ऑफर मिले। साल 2004 में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रन' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा सकी। इस फिल्म के बाद भूमिका को फिर से एक बार फिल्म 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे' में सलमान के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं।

भूमिका ने साल 2001 में फिल्म 'कुशी' में काम किया था। इस फिल्म के लिए भूमिका को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। कुछ समय बाद ही भूमिका इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गईं। इसके बाद उन्हें फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। तेरे नाम उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

एक्ट्रेस भूमिका चावला ने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी। उनहोंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है। पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका की पहली फिल्म Yuvakudu थी। ये एक तेलुगु फिल्म थी।
Created On :   21 Aug 2019 8:49 AM IST