प्रियंका चोपड़ा बनी बाफ्टा अवॉर्ड्स प्रजेन्टर,The White Tiger हुई 2 मैन कैटगरी में नॉमिनेट

By - Bhaskar Hindi |9 April 2021 10:06 AM IST
प्रियंका चोपड़ा बनी बाफ्टा अवॉर्ड्स प्रजेन्टर,The White Tiger हुई 2 मैन कैटगरी में नॉमिनेट
डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी बड़े अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होती नजर आती है। इस बार प्रियंका को बाफ्टा अवॉर्ड्स प्रजेन्टर्स में शामिल किया गया है। इस अवॉर्ड का आयोजन रॉयल अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को किया जाएगा। इस अवॉर्ड में प्रियंका की फिल्म The White Tiger को दो मैन कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है।
प्रियंका के अलावा ये लोग होंगे शामिल
- प्रजेन्टर्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फोएब डिनेवोर, असिम चौधरी, सोफी कुकसन ,चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल का नाम भी शामिल है।
- बता दें कि, कोरोना वायरस की वजह से इस इवेंट एक बार पहले भी टाला जा चुका है।
- रमीन बहरानी "बेस्ट अडैप्टड स्क्रीनप्ले" के लिए नॉमिनेट हुए हैं तो वहीं, आदर्श गौरव को " बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल" की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
- इस अवॉर्ड फंक्शन से पहले प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।
- वही प्रियंका ने प्रतिष्ठित पुरस्कारों में नॉमिनेट होन पर आदर्श गौरव को बधाई दी।
Created On :   9 April 2021 3:33 PM IST
Next Story