अपकमिंग फिल्म: केसरी 2 के बाद अब सिनेमाघरों में होगी 'केसरी वीर' की एंट्री, योद्धा बन विवेक ओबेरॉय से लड़ते दिखेंगे सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली

- केसरी 2 के बाद अब सिनेमाघरों में होगी 'केसरी वीर' की एंट्री
- योद्धा बन लड़ते दिखेंगे सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली
डिजिटल डेस्क, मुंबई। जहां इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली केसरी वीर पर सिनेमाघरों में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली को योद्दा बने दुश्मनों से लड़ते दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विदेशी आक्रांता सोमनाथ मंदिर को लूटना चाहता है। ऐसे में देश के योद्धा उससे जंग करते हैं और मंदिर की रक्षा करते हैं। फिल्म का ट्रेलर फुल ऑफ एक्शन से भरा हुआ है।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरूआत एक मंदिर को दिखाने से होती है। इसके बाद आवाज आती है 'ये शिव कौन है?' फिर जबाव में सुनाई देता है 'एक काला पत्थर जिस पर ये लोग भस्म लगाते हैं।' फिर आवाज आती है 'भस्म यानी?' जवाब 'राख'। फिर आवाज आती है कि 'इस शिव की धरती को राख कर दो।' इसके बाद हाथ में तलवार लिए विवेक ओबेराय को दिखाया जाता है। जो फिल्म में विलन के किरदार में हैं। इसके बाद ट्रेलर में सूरज पंचोली को दिखाया जाता है। वह दुश्मनों के साथ लड़ाई करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं 'हमारे राम की भूमि है। हमारे कृष्ण की भूमि है। हमारे शिव की भूमि है। हम राजपूतों के खून में हार लिखी ही नहीं। एक योद्धा की पहचान उसकी तलवार पर लगे लहू से होती है, उसके नाम से नहीं।'
इसके बाद ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय को दिखाया जाता है। वह कहते हैं 'सोमनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा सोना है।' इसके बाद सुनील शेट्टी को दिखाया जाता है। वह कहते हैं 'सोमनाथ को हाथ लगाने से पहले उसे इन वीरों से टकराना होगा। युद्ध में हमारे लोग, हमारा धर्म और हमारे सोमनाथ के लिए लड़ने जा रहे हैं।' इसके बाद युद्ध होता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'केसर वीर' का फरवरी में इसका टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। पहले फिल्म की रिलीज की तारीख 14 मार्च 2025 तय की गई थी लेकिन अब फिल्म 16 मई को रिलीज होगी। फिल्म को प्रिंस थीमान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं। फिल्म में सूरज पंचोली के अलावा सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय हैं।
Created On :   29 April 2025 6:14 PM IST