इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक: Odysse Evoqis Lite भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 90 किमी की रेंज

Odysse Evoqis Lite भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 90 किमी की रेंज
  • बाइक में 60V की बैटरी दी गई है
  • अधिकतम 90km की रेंज मिलती है
  • इसकी अधिकतम स्पीड 75km/H है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Odysse Electric Vehicles) ने भारत में अपनी सबसे सस्ती स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक इवोकिस लाइट (Evoqis Lite) को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का डिजाइन काफी स्पोर्टी है और इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में 60V की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 90km की रेंज प्रदान करती है। वहीं इसकी अधिकतम स्पीड 75km प्रति घंटा है।

बात करें कीमत की तो Odysse Evoqis Lite को 1,18,000 रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइज के साथ पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को कोबाल्ट ब्लू, फायर रेड, लाइम ग्रीन, मैग्ना व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

Odysse Evoqis Lite की खूबियां

इवोकिस लाइट बाइक में कीलेस इग्निशन, कई ड्राइविंग मोड, मोटर कट-ऑफ स्विच, एंटी-थेफ्ट लॉक और स्मार्ट बैटरी सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, बाइक में 60V की बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज करने के बाद 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें लगी मोटर से इसे अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड मिलती है।

फाउंडर नमिन वोरा ने क्या कहा?

नई बाइक के लॉन्‍च पर ओडिसी इलेक्ट्रिक के फाउंडर नमिन वोरा ने कहा‍ कि, हम स्पोर्टी राइड को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बना रहे हैं। यह परफॉरमेंस और किफायतीपन का एक बेहतरीन तालमेल है, जिसे उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो बिना किसी समझौते के रोमांच चाहते हैं और साथ ही पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाना चाहते।

Created On :   28 April 2025 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story