अपडेट एसयूवी: 2025 MG Hector शानदार फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च, अब E20 पेट्रोल पर चलेगी

- इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है
- अब यह E20 पेट्रोल पर चलने में सक्षम है
- एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी एमजी हेक्टर (MG Hector) के नए 2025 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड एसयूवी में कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा तकनीकी अपडेट इंजन में देखने को मिला है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो अब E20 पेट्रोल पर चलने में सक्षम है। इस इंजन को मैनुअल गियरबॉक्स और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बेचा जाएगा।
यह कदम सरकार के उस आदेश के अनुपालन में उठाया गया है जिसके अनुसार 1 अप्रैल 2025 के बाद बनने वाले पेट्रोल वाहनों के लिए E20 ईंधन 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण - का सपोर्ट करना होगा। यानी 31 मार्च 2025 के बाद जो भी हेक्टर मॉडल बनेंगे, वे E20 ईंधन को सपोर्ट करेंगे। आइए जानते हैं इस 2025 MG Hector की कीमत और फीचर्स...
2025 MG Hector की कीमत
इस एसयूवी को छह ट्रिम लेवल में पेश किया गया है, इसमें स्टाइल, शाइन प्रो, सेलेक्ट प्रो, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो शामिल हैं। इसमें पाँच से लेकर सात सीटें हैं। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने 2025 एमजी हेक्टर को 13.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है।
इंजन और पावर
2025 MG Hector में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट 141 bhp और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं 2.0-लीटर डीजल इंजन 168 bhp और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, लेकिन यह केवल 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है।
2025 MG Hector के फीचर्स
इस एसूयवी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 14-इंच का पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन मिलता है। इसके अलावा फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, 8-कलर की एम्बिएंट लाइटिंग इसमें दी गई है। एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
Created On :   26 April 2025 12:31 PM IST