हीरो न्यू बाइक: 2025 Hero Xtreme 160R 2V और 4V नई टेक्नोलॉजी के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

2025 Hero Xtreme 160R 2V और 4V नई टेक्नोलॉजी के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
  • दोनों बाइक सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है
  • 2V OBD-2B की कीमत 1,13,211 रुपए है
  • 4V OBD-2B की कीमत 1,40,600 रुपए है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी पॉपुलर बाइक एक्सट्रीम 160 आर (Xtreme 160R) को OBD-2B अनुकूल इंजन के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने 2025 Xtreme 160R 2V और 4V को चुपचाप लॉन्च कर दिया है। दोनों बाइक सिंगल वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बात करें कीमत की तो, 2V OBD-2B को 1,13,211 रुपए की एक्स-शोरूम प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। वहीं Xtreme 160R 4V OBD-2B की कीमत 1,40,600 रुपए, एक्स-शोरूम, दिल्ली है।

2025 Hero Xtreme 160R कलर ऑप्शन

2025 हीरो Xtreme 160R 2V को पहले की तरह ही सिंगल 'स्टील्थ ब्लैक' कलर स्कीम में पेश किया गया है, जबकि नई 4V को भी पहले की तरह ही तीन कलर स्कीम में पेश किया गया है। इसमें ब्राउन, नियॉन शूटिंग स्टार और स्टील्थ ब्लैक शामिल हैं।

2025 Hero Xtreme 160R में क्या खास?

दोनों बाइक्स में अब नया इंजन मिलता है, जो लेटेस्ट एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। इसके अलावा अन्य कोई खास बदलाव ​बाइक में नहीं किया गया है। दोनों में ही ऑल एलईडी लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है। इसमें हजार्ड लैंप वॉर्निंग फंक्शन दिया गया है। इसके स्टेल्थ एडिशन के कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर और हैंडलबार के नीचे यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

दोनों बाइक के अंदर एक जैसी ही चेसिस और अंडरपिनिंग है। Xtreme 160R 2V में पारंपरिक 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क है, जबकि Xtreme 160R 4V में सेम डेमेटर का KYB इनवर्टेड फोर्क है। दोनों बाइक्स में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक भी है। दोनों ही बाइक्स में 276mm फ्रंट डिस्क ब्रेक एक जैसा है, लेकिन Xteme 160R 2V में रियर में 130m ड्रम ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS है, जबकि Xtreme 160R 4V में 220mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS है।

इंजन और पावर

दोनों मोटरसाइकिलों में पहले की तरह ही 163.2cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 16.9PS की पावर और 14.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड से जोड़ा गया है।

Created On :   26 April 2025 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story