Mahindra Bolero अब और भी ज्यादा सुरिक्षत हुई, जुड़े ये फीचर्स

- Mahindra Bolero में एबीएस और एयरबैग फीचर दिए गए हैं
- नई Mahindra Bolero में नए सुरक्षा फीचर्स हुए शामिल
- नए फीचर्स जड़ने के बाद बढ़ी Mahindra Bolero की कीमत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू कंपनी Mahindra Mahindra की रफ एण्ड टफ मानी जाने वाली पॉप्युलर SUV, Bolero अब और भी ज्यादा सुरक्षित होगी। कंपनी ने इस एसयूवी को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। नई Bolero में ABS और एयरबैग फीचर दिए गए हैं। आपको बता दें कि Mahindra Bolero ग्रामीण सड़कों पर सबसे ज्यादा चलने वाली मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल है।
अपग्रेड के बाद Bolero के नॉन-सब 4 मीटर वर्जन को छोड़कर बाकि सभी वेरियंट्स में ABS फीचर मिलेगा। Mahindra ने Bolero को 2001 में लॉन्च किया था, इसे अरमाडा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था।
सुरक्षा नियम
मालूम हो कि नए सुरक्षा नियम के मुताबिक कार में जरूरी सेफ्टी फीचर्स होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अक्टूबर 2019 से कारों के लिए फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट में खरा उतरना जरूरी होगा। वहीं, अप्रैल 2020 से BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएगा। फिलहाल सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए कंपनी ने नई Bolero में नए सुरक्षा फीचर्स को एड किए हैं।
कीमत
बात करें कीमत की तो अपग्रेड Mahindra Bolero पावर प्लस ABS SLE वेरियंट की कीमत 7.68 लाख रुपए, दिल्ली में एक्स-शोरूम रखी गई है। वहीं SLX ट्रिम की कीमत 8.33 लाख रुपए और टॉप एंड ZLX वेरियंट की कीमत 8.68 लाख रुपए है।
इंजन
Mahindra Bolero ABS Power Plus वेरियंट्स में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर ट्विन स्क्रॉल टर्बोचार्जर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 70 बीएचपी की पावर और 195 एनएम का टॉर्क देगा। महिंद्रा ने इस इंजन को पिछले साल लॉन्च किया था और इसे इन-हाउस ही डेवलप किया गया है।
Created On :   8 July 2019 9:54 AM IST