थार वायरल वीडियो: Mahindra Thar 5-door कच्ची सड़क पर फंसी, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Mahindra Thar 5-door कच्ची सड़क पर फंसी, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
  • लॉन्च से पहले इसकी एक वीडियो वायरल हो गई है
  • महिंद्रा थार 5-डोर कीचड़ में फंसी नजर आ रही है
  • हिमाचल प्रदेश के मनाली का बताया जा रहा वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra & Mahindra) की थार (Thar) काफी पॉपुलर ऑफरोड व्हीकल है। वहीं बीते कुछ समय से इस एसूयवी के 5 डोर वेरिएंट की खबरें सामने आ रही हैं। नई थार कई सारे बदलावों के साथ आएगी। लेकिन, लॉन्च से पहले इसकी एक वीडियो वायरल हो गई है। दरअसल, महिंद्रा थार 5-डोर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ होता है कि, इस ऑफरोडर को कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

वीडियो में क्या खास

वायरल वीडियो में अपकमिंग थार कीचड़ में फंसी नजर आ रही है, जिसे कुछ लोग निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के मनाली का बताया जा रहा है। जब सड़क किनारे कीचड़ में थार फंस जाती है तो उसे केवल पिछले पहियों पर पावर भेजते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि, यह एक रियर-व्हील ड्राइव (RWD) मॉडल है।

कितनी अलग होगी नई थार

आगामी महिंद्रा थार 5 डोर वेरिएंट में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा अपडेट इसके इंटीरियर में देखने को मिलेगा। इसमें अधिक स्पेस के साथ कई बेहतरीन फीचर्स भी ऐड किए जाएंगे। 5 दरवाजों वाली थार में सीटों की 3 कतारें दिखेंगी, जिसमें सेकेंड रो से लोग तीसरे डोर को ऐक्सेस कर सकेंगे। इसका व्हीलबेस भी ज्यादा होगा। नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि 5-डोर थार में बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे। इसमें डायमंड-कट फिनिश के साथ 19-इंच यूनिट मिल सकती है।

इंजन और पावर

महिंद्रा थार 5 डोर में मौजूदा मॉडल में दिया जाने वाला 2.2 लीटर mHawk डीजल और 2.0 लीटर के mStallion पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। इस ऑफ रोड एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही 4X4 और 4X2 ड्राइवट्रेन ऑप्शन भी मिलेंगे।

कब तक होगी लॉन्च?

महिंद्रा पिछले कुछ समय से थार के पांच दरवाजों वाले वेरिएंट का परीक्षण कर रही है। माना जा रहा है कि इस साल की दूसरी छमाही में थार 5 डोर वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Created On :   22 Feb 2024 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story