लग्जरी सेडान: 2024 BMW 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस की प्री-बुकिंग हुई शुरू, 24 जुलाई को होगी लॉन्च

2024 BMW 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस की प्री-बुकिंग हुई शुरू, 24 जुलाई को होगी लॉन्च
BMW 5-सीरीज LWB को भारत में ही असेंबल किया जाएगा इस कार का प्रोडक्शन BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में किया जाएगा स्टैंडर्डव्हीलबेस मॉडल के मुकाबले यह 110 मिमी अधिक लंबी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) अपनी नई 5-सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने आज से इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। 2024 BMW 5-सीरीज LWB को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन स्थानीय रूप से BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में किया जाएगा।

BMW 5 Series LWB की लंबाई 5175 मिमी चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1520 मिमी है। व्हीलबेस 3105 मिमी है। स्टैंडर्डव्हीलबेस मॉडल के मुकाबले यह 110 मिमी अधिक लंबी है। जिससे इसमें पीछे की तरफ एक्स्ट्रा लेगरूम मिलता है। आइए जानते हैं इस कार से जुड़ी अन्य जानकारी...

एक्सटीरियर और डिजाइन

डिजाइन के मामले में नई जेनरेश की 5 Series LWB में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह ग्लोबल- स्पेक मॉडल के समान है। इसमें बोल्ड किडनी ग्रिल दी गई है, जिसके चारों ओर ब्रश की गई फिनिश है, जिसमें पियानो-ब्लैक इंसर्ट और लाइट सराउंड हैं। इसमें बड़े एयर इनटेक के साथ शार्प स्टाइल वाला बंपर दिया गया है। साथ ही इसमें नए अडैप्टिव LED हेडलैंप दिए गए हैं, जो पीछे की ओर झुके हुए नजर आते हैं। वहीं रियर में स्लिम रैपअराउंड LED टेललाइट्स दी गई हैं। साथ ही इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

इसके डैशबोर्ड में एक बड़ी फ्री-स्टैंडिंग 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है, जो iDrive 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कॉकपिट में 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके अलावा इसमें फोन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग, दो रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, प्रीमियम 18-स्पीकर वाला 655-वाट बोवर्स और विल्किन साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS शामिल हैं।

इंजन और पावर

BMW 5 सीरीज लॉन्ग-व्हीलबेस में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विल्प मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इंजन लाइनअप की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि, इसमें 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ परिचित 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। ट्रांसमिशन पूरी रेंज में स्टेंडर्ड रूप में 8-स्पीड ऑटोमैटिक हो सकता है।

कीमत और लॉन्च की तारीख

BMW 5-सीरीज को 24 जुलाई को लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई है। वहीं कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि, भारत में केवल लॉन्ग-व्हीलबेस वर्शन ही बेचा जाएगा, जिकी कीमत 80 लाख रुपए, एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है।

Created On :   22 Jun 2024 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story