IT Sector: छोटे से शहर से की शुरुवात आज कई देशों में जमाया सिक्का, महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण हैं अनुराधा सिंह

  • कई शहरों में बड़ी आईटी कंपनियों ने विस्तार किया है
  • अनुराधा ने आईटी क्षेत्र में अपना सपना साकार किया
  • कंपनी की टीम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-26 09:35 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आईटी सेक्टर की कंपनियों में लगातार तेजी देखी जा रही है और इनके जरिए जॉब्‍स के अवसरों में वृद्धि देखी गई है। हालांकि, कोरोना के दौरान इस सेक्टर में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन एक बार यह सेक्‍टर आगे बढ़ते नजर आया। मुंबई और पुणे से लेकर चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली जैसे शहरों में बड़ी आईटी कंपनियों ने विस्तार करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं स्मार्ट इंटरप्रीनर्स भी इस क्षेत्र में कदम रख रहे हैं और सफल हो रहे हैं। इन्हीं से एक हैं अनुराधा सिंह, जो एक छोटे से शहर से आती हैं।

अनुराधा ने आईटी क्षेत्र में अपना सपना साकार किया और एक छोटे शहर से आने के बावजूद उन्होंने पिछले 13 सालों में अपनी कंपनी इनविजार्ड्स का जबरदस्त विस्तार किया है और इसे तीन देशों में फैलाने में कामयाब रही हैं।

अनुराधा सिंह की 13 साल की यह यात्रा न केवल बिजनेस सक्सेस की कहानी है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का भी एक यूनिक एक्जाम्पल भी है। उन्होंने दिखाया है कि महिलाएं भी किसी भी क्षेत्र में एक्सीलेंस और लीडरशिप स्किल्स का परिचय दे सकती हैं।

आज आईटी सेक्टर की यह कंपनी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका और में भी है। यह यूरोप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी ने मोबाइल एप्लिकेशन, वेब समाधान और कई अन्य तकनीकी पहलुओं के साथ अपनी सेवाओं को मजबूत किया है।

उनके नेतृत्व में, कंपनी ने न केवल उद्योग में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि उन्होंने महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पदों पर लेकर आने और सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। उनकी कंपनी की टीम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कंपनी की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत, समर्पण, और नए विचारों ने कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद की है।

कंपनी ने मोबाइल एप्लिकेशन, वेब सॉल्यूशंस और कई अन्य तकनीकी क्षेत्रों में अपनी एक्सपर्टीस अनुराधा सिंह और उनकी टीम की यह सफलता सिखाती है कि मेहनत, समर्पण, और समान अवसर से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News