Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आज के मुख्य और ताजा समाचार

  • मध्य प्रदेश के आज के ताजा समाचार
  • यहां देखें लाइव अपेड्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-19 06:08 GMT

मध्य प्रदेश न्यूज: मध्य प्रदेश में दिनभर क्या हुआ खास, आज घटी कौन सी अहम घटना, किन घटनाओं ने बटोरी चर्चा, नेताओं ने किस पर किया वार और पलटवार, क्या रहेगा मौसम का हाल समेत यहां पढ़े मध्यप्रदेश की आज की ताज़ा खबरें। बरघाट थाना अंतर्गत खुर्सीपार गांव से लापता युवती का शव शुक्रवार को कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने बताया कि किरण उर्फ लता पिता चंद्रप्रकाश धुर्वे(२२) गुरुवार को लापता हो गई थी। दूसरे दिन उसका शव गांव से कुछ दूर पर स्थित कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिले में सक्रिय वैदर सिस्टम का असर नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों में बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार दोपहर कान्हीवाड़ा क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई।

Live Updates
2024-10-19 06:17 GMT

Panna News: रैपुरा कस्बा जिला मुख्यालय पन्ना से जोडने वाले अवंतीबाई चौक में सडक के स्थिति बदहाल है। यहां बने गढ्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं और जिससे यहां से निकने वाले बाइक सवार व पैदल यात्री गिरते रहते हैं। लोगों ने बताया कि वहां से वाहन निकलना काफी मुश्किल हो रहा है और गढ्ढे इतने बडे हो गये हैं कि कई जगहों पर तो एक फिट से अधिक गहरे गढढे बन चुके हैं।

यह भी पढ़े -अवंतीबाई चौक में बने गढ्ढे दे रहे हादसों को आमंत्रण, पैदल व वाहनों से निकलने वाले राहगीरों को होती है परेशानी

2024-10-19 06:16 GMT

Panna News: नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के उपनिदेशक अरविन्द सिंह यादव के निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के तत्वाधान में नशीली दवाईयां एवं मादक पदार्थों की लत छुडवाने हेतु शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केन्द्र पन्ना में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता विवेक रिछारिया प्राचार्य शासकीय आईटीआई पन्ना के द्वारा की गई।

यह भी पढ़े -शासकीय आईटीआई में मादक से मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

2024-10-19 06:15 GMT

Panna News: मध्यप्रदेश राज्यपत्रित अधिकारी संघ पन्ना के जिला प्रवक्ता डॉ. एम.पी. पाण्डेय ने बीते दिवस मुख्यालय पन्ना में हमारे मैदानी संवाददाता को बताया कि बीते लंबे समय से प्रस्तावित ग्राम पंचायत मुख्यालय गढोखर में छ: बिस्तरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने हेतु मार्च-अप्रैल के वित्तीय बजट में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति आदेश संधारण बावत् प्रभारी मंत्री एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार को एक सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया है। 

यह भी पढ़े -गढोखर में पीएचसी खोला जाये: डॉ. एम.पी. पाण्डेय

2024-10-19 06:14 GMT

Panna News: पन्ना शहर स्थित खेजडा मंदिर के पीछे किराना दुकान में दुकानदार तथा उसके पुत्र के द्वारा टैक्सी चालक तथा उसके पुत्र के साथ डण्डे से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है।

यह भी पढ़े -पन्ना शहर स्थित खेजडा मंदिर के पीछे, पिता तथा पुत्र के साथ डण्डे से मारपीट

2024-10-19 06:13 GMT

Panna News: सलेहा के समीपस्थ ग्राम विष्णु मानिकपुर में राष्ट्रीय किशोर-किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सा अधिकारी पन्ना के निर्देशन में किया गया। इस दौरान 10 साल से 19 साल तक के किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही रैली निकालकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया जिसमें संदेश दिया गया कि जिनकी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से 19 वर्ष की होती है उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष सावधानी रखनी चाहिए। 

यह भी पढ़े -स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को लेकर हुआ कार्यक्रम

2024-10-19 06:11 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में सक्रिय वैदर सिस्टम का असर नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों में बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार दोपहर कान्हीवाड़ा क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं शहर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति भी देखी गई। मौसम विभाग का कहना है एक दो दिनों में बारिश का क्रम थमकर मौसम खुल जाएगा और ठंड दस्तक दे देगी। इस साल अच्छी ठंड पडऩे की संभावना है।

यह भी पढ़े -बिजली गिरने से हुई महिला की मौत, 24 घंटों में एक इंच बारिश

2024-10-19 06:11 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। बरघाट थाना अंतर्गत खुर्सीपार गांव से लापता युवती का शव शुक्रवार को कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने बताया कि किरण उर्फ लता पिता चंद्रप्रकाश धुर्वे(२२) गुरुवार को लापता हो गई थी।

यह भी पढ़े -लापता युवती का कुएं में उतराता मिला शव, इलाके में फैली दहशत

Tags:    

Similar News