Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आज के मुख्य और ताजा समाचार

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-19 06:08 GMT
Live Updates - Page 2
2024-10-19 06:11 GMT

Seoni News- बिजली गिरने से हुई महिला की मौत, 24 घंटों में एक इंच बारिश

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में सक्रिय वैदर सिस्टम का असर नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों में बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार दोपहर कान्हीवाड़ा क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं शहर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति भी देखी गई। मौसम विभाग का कहना है एक दो दिनों में बारिश का क्रम थमकर मौसम खुल जाएगा और ठंड दस्तक दे देगी। इस साल अच्छी ठंड पडऩे की संभावना है।

यह भी पढ़े -बिजली गिरने से हुई महिला की मौत, 24 घंटों में एक इंच बारिश

2024-10-19 06:11 GMT

Seoni News- लापता युवती का कुएं में उतराता मिला शव, इलाके में फैली दहशत

डिजिटल डेस्क, सिवनी। बरघाट थाना अंतर्गत खुर्सीपार गांव से लापता युवती का शव शुक्रवार को कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने बताया कि किरण उर्फ लता पिता चंद्रप्रकाश धुर्वे(२२) गुरुवार को लापता हो गई थी।

यह भी पढ़े -लापता युवती का कुएं में उतराता मिला शव, इलाके में फैली दहशत

Tags:    

Similar News