दो बड़ी वारदात: चार मौतें... अलग अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों ने तोड़ा दम

  • मोहखेड़ और कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की घटनाएं
  • एक महिला करंट की चपेट में आने से हुई मौत
  • एक शख्स की जहर खाने गई जान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-05 19:03 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में चार मौत हो गई। मोहखेड़ के बीसापुर की एक महिला करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कुंडीपुरा के अजनिया के युवक की बीमारी और बोहनाखैरी के शख्स की जहर खाने से मौत हो गई। शहर के ओवरब्रिज के समीप एक महिला मृत अवस्था में मिली है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

करंट लगने से महिला की मौत 

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मोहखेड के बीसापुरकला निवासी 23 वर्षीय आशा पति अजय अमृते शनिवार को घर में कपड़े सुखाने तार पर डाल रही थी। इस घटना में वह करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका का पति अजय अमृते नागद्वारी मेला गया है, उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। अजय के आने पर मृतका का पीएम कराया जाएगा। फिलहाल महिला के शव को सुरक्षित मर्चयुरी में रखा गया है।

बेहोश होकर गिरा युवक दोबारा नहीं उठा 

कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अजनिया निवासी 40 वर्षीय राजेश पिता सकरचंद परतेती शनिवार को गुलाबरा में मजदूरी करने आया था। काम के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने उसका पीएम कराया है। रविवार को पीएम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया है।

अज्ञात जहर सेवन से युवक की मौत 

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोहनाखैरी निवासी 50 वर्षीय ताराचंद पिता सुबचंद यादव खेत में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव कर रहा था। इस दौरान धोखे से कीटनाशक उसके मुंह में चला गया था। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। आराम न लगने पर उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह ताराचंद की मौत हो गई।

अज्ञात वृद्धा का मिला शव 

अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक ओवर ब्रिज के नीचे एक वृद्धा मृत अवस्था में मिली है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने वृद्धा का शव जिला अस्पताल के मच्र्युरी में रखा है। पुलिस मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। परिजनों के न मिलने पर पुलिस मृतका का कफन-दफन करेगी।

Tags:    

Similar News