उपलब्धि: धीरेंद्र सिंह परमार फिर बने मध्य प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता

  • परमार ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता की शुरुआत की

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-02 05:03 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना नगर के प्रतिभावान अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार को मध्य प्रदेश सरकार ने पुन: अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया है। जिससे पन्ना जिले में खुशी की लहर दौड गई। परमार का जन्म पन्ना में ही हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी इसी शहर से प्राप्त की। अपनी शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के विधि विभाग से एलएलबी ऑनर्स की डिग्री हासिल की जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।

इस क्षेत्र में अग्रणी बनते हुए वह इस डिग्री को प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय के पहले छात्र थे। अपनी शैक्षणिक सफलता के बाद परमार ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपना कैरियर प्रारंभ किया। कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिभा के बल पर उन्होंने कानूनी क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भोपाल में कार्यरत जिले के अधिवक्ता शिरीष मिश्रा ने उन्हेें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल धीरेन्द्र सिंह परमार के लिए बल्कि पूरे पन्ना जिले के लिए गौरव का विषय है।

उनके अतिरिक्त महाविधवक्ता बनाये जाने पर समाजसेवियों, पत्रकारों व गणमान्यजनों सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा व महाधिवक्ता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Tags:    

Similar News