मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्णय से धर्मनगरी उज्जैन का वातावरण होगा धर्ममय

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्णय से धर्मनगरी उज्जैन का वातावरण होगा धर्ममय
  • मुख्यमंत्री का अखाड़ा परिषद उज्जैन के संतजनों ने किया सम्मान
  • धर्मनगरी उज्जैन का वातावरण होगा धर्ममय
  • मुख्यमंत्री यादव ने सभी संतजनों को निवास में भोजन कराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के धर्मनगरी उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने के निर्णय से उज्जैन नगरी का वातावरण धर्ममय होगा। यह बात उज्जैन से पधारे अखाड़ा परिषद के संतजनों ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सभी संतों ने शॉल और फूलों की बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए संतजनों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जय श्री महाकाल के उद्घोष से सभी का अभिनंदन भी किया। सभी संतों ने आगामी सिंहस्थ की तैयारी अभी से प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों की सराहना की। उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया। सभी संतों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतों को उज्जैन में विकास कार्यों की जानकारी दी और उनके सुझाव प्राप्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा नदी के जल संरक्षण, उज्जैन में स्वच्छता, अखाड़ों के निर्माण की योजना, जल निकासी, आगामी कुंभ की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतजनों को निवास में भोजन कराया।

मुख्यमंत्री निवास पर उज्जैन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास जी महाराज, उपाध्यक्ष महंत आनन्दपुरी जी महाराज जूना अखाड़ा, उपाध्यक्ष महंत सत्यानन्द जी महाराज बडा अखाड़ा, महामंत्री महंत रामेश्वरगिरी जी महाराज जूना अखाड़ा, महंत भगवानदास जी महाराज निर्मोही अखाड़ा, महंत श्यामागिरी जी महाराज, महंत प्रेमगिरी जी महाराज, महंत राजीव दास जी महाराज, महंत रामचन्द्र दास जी महाराज दिगम्बर अखाड़ा, महंत सेवागिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत महेशदास जी महाराज, महंत दिग्विजय दास जी महाराज, महंत समुन्दर गिरी जी महाराज आनंद अखाड़ा, महंत सुरेशानंद गिरी जी महाराज, महंत कृष्णानन्द जी महाराज, महंत रमेशानंद ब्रहमचारी जी, महंत मंगलदास जी महाराज नया अखाड़ा, महंत राजेन्द्र गिरी जी महाराज अव्हान अखाड़ा, महंत विशालदास जी महाराज, महंत राघवेन्द्रदास महाराज और महंत देवगिरी जी महाराज सहित अन्य संतजन उपस्थित रहे।

Created On :   28 Oct 2024 4:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story