30 करोड़ लोगों की भागीदारी वाला बड़ा कार्यक्रम पूरा हुआ

शीतकालीन ओलंपिक 30 करोड़ लोगों की भागीदारी वाला बड़ा कार्यक्रम पूरा हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2022-02-18 13:01 GMT
30 करोड़ लोगों की भागीदारी वाला बड़ा कार्यक्रम पूरा हुआ
हाईलाइट
  • बर्फ खेलों की भागीदारी दर 24 प्रतिशत से अधिक है

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। शीतकालीन ओलंपिक के आवेदन के दौरान चीन ने औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से यह वचन दिया कि चीन में 30 करोड़ लोग बर्फ खेलों में भाग लेंगे।

वर्ष 2015 में सफलता से शीतकालीन ओलंपिक के आयोजन का आवेदन करके बर्फ खेल खेलना चीनी आम लोगों के प्रति जीवन बिताने का एक अलग तरीका बन गया। पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक ने बर्फ खेल और बर्फ उद्योग के प्रति कैसी भूमिका अदा की है? 17 फरवरी की सुबह वर्ष 2022 पेइचिंग न्यूज सेंटर द्वारा आयोजित विशेष न्यूज ब्रीफिंग में इस सवाल का जवाब दिया गया।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के सफल आवेदन से वर्ष 2021 के अक्टूबर तक पूरे चीन में बर्फ खेलों में भाग लेने वालों की कुल संख्या 34.6 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

बर्फ खेलों की भागीदारी दर 24 प्रतिशत से अधिक है। इसलिये चीन ने अपने वचन का पालन किया है। यह पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की सबसे बड़ी उपलब्धि भी है।

चीनी राष्ट्रीय खेल ब्यूरो के जनता खेल विभाग की उप प्रधान छो रू के अनुसार वर्ष 2021 के आरंभ तक पूरे देश में 654 मानक बर्फ रिंग मौजूद हैं, जिनमें वर्ष 2015 की अपेक्षा 317 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही 803 इनडोर और आउटडोर स्की रिसॉर्ट भी मौजूद हैं, जिनमें वर्ष 2015 की अपेक्षा 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News