आभार यात्रा: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने यात्रा के पहले दिन ही नीतीश कुमार पर साधा निशाना

  • कार्यकर्ताओं की सुनेंगे और उसी दिशा में काम करेंगे।
  • कार्यकर्ता मजबूत रहेंगे तभी पार्टी मजबूत रहेगी-तेजस्वी
  • हर जगह जाएंगे तेजस्वी-लालू प्रसाद यादव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-10 11:47 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आभार यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के पहले दिन अपनी 'आभार यात्रा' पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा आज हमारी यात्रा का पहला दिन है। हम कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम में आए हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि पार्टी के कार्यकर्ता से हम संवाद करें और उन्हें सुने। पार्टी का कैसे विस्तार किया जाए पार्टी कैसे मजबूत हो उस पर कार्यकर्ताओं की सलाह को हम सुनेंगे और उसी दिशा में काम करेंगे। कार्यकर्ता मजबूत रहेंगे तभी पार्टी मजबूत रहेगी।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "वे(बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) कितनी बार कसम खा चुके हैं। बिहार की जनता तो छोड़िए किसी पत्रकार को भी यह याद नहीं होगा कि इधर आए तो कितनी बार कसम खाए और उधर गए तो कितनी बार कसम खाए? उनके कसम का कोई मतलब नहीं है। उन पर कोई विश्वास नहीं करता। हमने 2 बार उन पर दया कर दी और दोनों बार उनका वही रूप दिखा इस बार कोई मतलब नहीं। अब तो जनता ने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए तो हम लोग कौन होते हैं। हमारे घर पर हाथ जोड़ कर माफी मांगी सभी विधायकों के सामने माफी मांगी, सदन में भी माफी मांगी है।

RJD चीफ लालू प्रसाद यादव पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए। तेजस्वी की आभार यात्रा को लेकर उन्होंने  कहा, "तेजस्वी यादव की यात्रा आज से शुरू हुई है। वे हर जगह जाएंगे।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'फिर से RJD के साथ नहीं जाएंगे' वाले बयान के बारे में पूछा जाने पर उन्होंने कहा, "ठीक है।

Tags:    

Similar News