हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविर लगाने के दिए निर्देश

  • नगर निकाय जनता की परेशानियों का जल्द से जल्द करें निस्तारण
  • समाधान शिविर से समस्याओं को निपटाए
  • सीएम ने नगर निकाय अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-20 13:08 GMT

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता की समस्याओं का निपटारा करने के लिए नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए है। सीएम सैनी ने इसके लिए नगर निकायों को समाधान शिविर लगाने को कहा है।

सीएम सैनी ने रविवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। सीएम के आदेशानुसार नगर निकाय  ये समाधान शिविर 22 अक्टूबर से लगाना शुरु करेंगे।  इन शिविरों के जरिए जनता की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। सीएम सैनी ने कहा समाधान शिविरों के दौरान सभी अधिकारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में जन समस्याओं के समाधान के लिए मौजूद रहेंगे।

आधिकारिक सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ये निर्देश राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए शहरी स्थानीय निकाय और विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान दिए। बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित हुई थी। 

सरकारी समाचार पीटीआई भाषा से मिली जानकारी के अनुसार सैनी ने बैठक में  लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही सीएम ने अफसरों को हरियाणा के भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य योजना को प्लानिंग करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित  समाधान पर फोकस किया।साथ ही अधिकारियों को जनता की समस्याओं को सुनने के प्रोत्साहित भी किया। 

सैनी ने विकास एवं पंचायत विभाग के चल रहे कार्ययोजनाओं की समीक्षा की, सीएम ने रूकी हुई योजनाओं में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से अपील की।  सीएम ने कहा विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए  वे 24 अक्टूबर को चंडीगढ़ में फिर से नगर आयुक्तों के साथ बैठक होगी।  

Tags:    

Similar News