लोकसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल को लेकर बैठक, कांग्रेस नेताओं ने अनुमानित नतीजों को बताया मोदी और मनोवैज्ञानिक खेल

  • ये एग्जिट पोल झूठे- जयराम रमेश
  • यह मोदी मीडिया पोल -राहुल गांधी
  • मोदी और शाह का मनोवैज्ञानिक खेल एग्जिट पोल-जयराम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-02 09:59 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की सरकार बनने के संकेत मिल रहे है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों को ठुकरा दिया है। एग्जिट पोल में जो परिणाम बताए जा रहे है कांग्रेस ने उन्हें मोदीजी का खेल बताया है।  कांग्रेस ने आज इसे लेकर एक बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक के ठीक बाद एग्जिट पोल को लेकर पत्रकारों से  सिद्धू मूसेवाला के एक गाने की याद दिलाते हुए कहा कि यह मोदी मीडिया पोल है। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, 'यह एग्जिट पोल नहीं है। यह मोदी मीडिया पोल है। यह मोदी जी का पोल है। उनका फैंटेसी पोल है।'इंडिया अलायंस के लिए सीटों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, 'क्या आपने सिद्धू मूसे वाला का गाना 295 सुना है? 295।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने  बैठक में कहा, 'ये एग्जिट पोल झूठे हैं,फर्जी हैं। इंडिया ब्लॉक को 295 सीटों से कम सीटें नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस नेता इन एग्जिट पोल को पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मनोवैज्ञानिक खेल करार दिया।  वे विपक्षी दलों, चुनाव आयोग, मतगणना एजेंटों, रिटर्निंग अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा माहौल बना रहे हैं कि वे वापस आ रहे हैं लेकिन वास्तविकता पूरी तरह से अलग है।'

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने एग्जिट पोल पर कहा, 'पहले भाजपा कहती थी कि हम सभी 26 सीटें पांच लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे, लेकिन अब वो ऐसा नहीं कह रहे हैं। 12 सीटों पर हम बीजपेी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और कांग्रेस 4-5 सीटें जीतेगी।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर कहा हमें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में दो तिहाई सीटें जीतेगी। इस देश के लोग बदलाव चाहते हैं। सभी कार्यकर्ता आश्वस्त हैं और मुझे नहीं लगता कि हम कर्नाटक में हारने जा रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा,पंजाब में एनडीए को एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है। इंडिया गठबंधन को कम से कम 10 सीटें मिलेंगी। सर्वों में कांग्रेस पार्टी को सात से नौ सीटें दी गई हैं। हम नौ सीटों पर आगे हैं, एक सीट आप के खाते में जाएगी और तीन सीटें ऐसे उम्मीदवारों को मिलेंगी जो किसी भी तरह से एनडीए या पीएम मोदी की मदद नहीं करेंगे।

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा किसी भी कीमत पर भाजपा से एक सीट ज्यादा मिलने वाली है। राजस्थान में 11-12 सीटें इंडिया गठबंधन को मिलने जा रही है, जबकि आठ सीटों पर कड़ा मुकाबला है। आपको बता दें तमाम सर्वों में राजस्थान में बीजेपी को नुकसान होते हुए दिखाई रहा है।

Tags:    

Similar News